IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अच्छे कार्य पर पुरूस्कार, लापरवाही पर होगी कार्यवाही डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला  स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि नवीन शिक्षा सत्र के पूर्व सभी शाला भवनों को शैक्षणिक दृष्टि से बेहतर बनाएं। प्रवेश उत्सव के पूर्व शाला भवनों की मरम्मत तथा रंगाई-पुताई का कार्य कराएं। कलेक्टर ने कहा कि जिन शालाओं में मरम्मत तथा वाटरप्रूफिंग का कार्य जारी है उन्हें 15 जून के पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में आगामी 20 दिवस विशेष अभियान संचालित करें। उन्होंने शाला भवन निर्माण, मरम्मत, वाटरप्रूफिंग सहित अन्य कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कार्य कराते समय ध्यान रखें कि आगामी समय में होने वाले चुनावों में शाला भवनों पर मतदान केन्द्र भी बनाए जाने हैं। इस दृष्टि से सभी शाला भवनों में बिजली, पानी, रैम्प, समुचित प्रकाश सहित अन्य न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जर्जर शाला भवनों को नियमानुसार तोड़ने की कार्यवाही करें। डॉ. सिडाना ने कहा कि निर्माण तथा अकादमिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी पुरूस्कृत किए जाएंगे।
वहीं लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने निर्माण तथा मरम्मत कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के जिला तथा विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। शालाओं को अकादमिक रूप से सक्षम बनाएं बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सभी शाला भवनों को आकर्षक रंग-रोंगन के साथ-साथ अकादमिक रूप से भी सक्षम बनाएं। पाठ्यक्रम आधारित पेंटिंग कराएं। महापुरूषों की फोटो बनवाएं। शालाओं में माँ की बगिया विकसित करते हुए न्यूट्रीशियन्स पौधे लगवाएं। इस संबंध में उन्होंने मनरेगा के तहत करने के निर्देश दिए।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button