IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अलोपामाता मंदिर निपनिया रीवा मे किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और वितरित की गई श्री हनुमान चालीसा की पुस्तक

ब्यूरो चीफ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय रीवा मध्य प्रदेश

 रीवा मध्यप्रदेश सनातनी परिवार द्वारा राष्ट्र की उन्नति और युवाओं को व्यसन से मुक्ति तथा उन्हें भक्तिमार्ग से जोड़ने के लिए अलोपामाता मंदिर निपनिया रीवा परिसर क्षेत्र में विराजमान श्रीरामदूत महाबली वीर हनुमानजी के समक्ष श्रीहनुमान चालीसा का पाठ एवं प्रसाद मे श्री हनुमान चालीसा पुस्तक का वितरण किया गया। आयोजन की भव्य शुरुआत सनातनी परिवार द्वारा रामनाम संकीर्तन से की गई एवं इसके उपरांत दीपेंद्र सिंह परिहार, अमित कुमार तिवारी एड०, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय एड०, दिवाकर सिंह एड०, संजीव सिंह (पिंटू), राजीव तिवारी एड०, प्रभाकर सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा एड०, डा. दिनेश तिवारी, प्रो. सत्य प्रकाश पांडेय, नरेंद्र सिंह, सचिन पाण्डेय, बृजेश सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, गिरिजा प्रसाद त्रिपाठी (अक्वाप्रेसर चिकित्सक), सूर्य प्रकाश पांडेय, मिथुन साकेत, अंकित नामदेव, गोपालदास माझी, सुरेश कुमार शर्मा एड०, विजय तिवारी, राधेश्याम तिवारी, प्रभात सिंह, कैलाश तिवारी, एवं अन्य बहुतायत संख्या में उपस्थित लोगो ने संयुक्त रूप से श्री हनुमान चालीसा के पाठ का वाचन कर महाआरती के साथ समापन किया गया। इस आयोजन में काफी स्थानीय संभ्रांत लोग उपस्थिति रहे तथा आयोजन में पूर्व की भांति प्रसाद के साथ श्रीहनुमान चालीसा पुस्तक का वितरण किया गया। इसके साथ ही पूर्व में प्रारंभ किया गया रौसर में युवामंडली सत्यम मिश्रा, विवेक मिश्रा, पीयूष मिश्रा, सौरभ मिश्रा, मुकुल मिश्रा, प्रांजल मिश्रा, अनिकेत मिश्रा, गौरव मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, आशीष मिश्रा, उमेश मिश्रा एवं अन्य स्थानीय लोगों के साथ हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम को वहां के धर्म प्रेमियों द्वारा वाचन करके आगे बढ़ाया गया। युवाओं को सदमार्ग की दिशा दिखाने और इस कार्य को सफल बनाने में प्रत्यक्ष वा अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने वाले सभी राष्ट्रधर्म चिंतक और रक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button