IC News and Media House Private Limited


पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News पेट्रोल पंप का कैश जमा करवाने जा रहे कारिंदों से 40 लाख लूटे, फायरिंग करते हुए भागे लुटेरे

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

आज सुबह पेट्रोल पंप का कैश जमा करवाने जा रहे कारिंदों से पिस्तौल की नोक पर 40 लाख लूटेने की घटना सामने आई है पंप के कारिंदे हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10.40 बजे हुई है। वह पुरानी सरहिंद में स्थित एस बी आई बैक में 40 लाख 80 हजार 146 रुपये जमा करवाने जा रहा थे। वह अपनी कार में कैश लेकर रेलवे पुल के नीचे से जा रहे थे। तभी लुटेरों ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया। सभी लुटेरों ने टोपियां पहन रखी थी और मुंह ढके हुए थे। पेट्रोल पंप के सुरक्षाकर्मी ने अपनी बंदूर लुटेरों पर तानी तो उन्होंने उसकी बंदूक छीन ली और कैश छीनकर बंदूक फेंककर भाग निकले। एस एस पी रवजोत गरेवाल ने बताया कि भट्टमाजरा के पास भारत पेट्रोलियम के पंप के कारिंदे से कुछ बदमाश आई-20 कार में आए और पिस्तौल दिखाकर 40 लाख से अधिक कैश छीनकर फरार हो गए। पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में जुट चुकी हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button