Madhya Pradesh Newsयूपी में चल रही क्रॉस चैकिंग के चलते एमपी बॉर्डर में खड़े तीन सैकड़ा से अधिक रेत से भरे ओव्हरलोड ट्रक, तीन दिनों से लग रहा भारी जै

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
यूपी में चल रही क्रॉस चैकिंग के चलते एमपी बॉर्डर में खड़े तीन सैकड़ा से अधिक रेत से भरे ओव्हरलोड ट्रक, तीन दिनों से लग रहा भारी जैम, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी, बिना रॉयलिटी रेत से भरे ट्रक आखिर कैसे होंगे सीमा पार गौरिहा तहसील के ग्राम चन्द्रपुरा यूपी बॉर्डर में तीन किमी तक रेत से भरे तर्कों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि यूपी में क्रॉस चैकिंग होने से रेत से भरे ट्रकों की निकासी नहीं हो पा रही है। करीब तीन सैकड़ा रेत से भरे ट्रक खड़े होने से बॉर्डर के पास लंबा जाम लग गया है। जाम लगने से जहाँ अन्य वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है वहीं लोगों को दो पहिया निकलने में बडी परेशानी उठानी पड़ रही है। तीन दिनों से खड़े ट्रकों की निकासी न हो पाने से रॉयल्टी की समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है। जिससे अब इन ट्रकों में लोड रेत अवैध मानी जायेगी और सीमा पार इनपर बड़ी कार्रवाई होने के आसार बन गये है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा यह देखना बांकी होगा। यूपी निकासी न हो सकने से दर्जनों ट्रक समूचे क्षेत्र में इधर उधर खड़े देखे जा सकते है। बॉर्डर पर ट्रक चालकों ने मनमानी करते हुये दोनों तरफ ट्रक खड़े कर दिये है जिसके कारण बार-बार आवागमन बाधित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार गत दिनों यूपी के भूतत्व खनिकर्म निदेशालय ने जिलों में संचालित खदानों व परिवहन की जांच के लिये टीमें गठित थी जिनके द्वारा ओव्हरलोड, बिना रॉयलिटी और अवैध पासिंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन ओवरहलोड रेत भरे बिना रॉयलिटी के ट्रकों पर किस तरह की कार्रवाई होगी।


Subscribe to my channel