खेलब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News खेल क्या इस बार भी ठगे जाएंगे खिलाड़ी या मिलेगा एस्ट्रोटर्फ खेल क्या इस बार भी ठगे जाएंगे खिलाड़ी या मिलेगा एस्ट्रोटर्फ

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया जिले के दौरे पर 24 मई को आये प्रदेश के मुखिया खिलाड़ी बच्चों के हाथ मे हॉकी को जैसे ही देखे उनके भीतर का मामा जाग गया और मंच से आवाज लगा कर बच्चों से पूंछ लिया कि बच्चों तुमको हाकी खेलने के लिए एस्ट्रोटर्फ चाहिए क्या? बच्चे भी बेचारे मामा की आवाज़ सुनते ही जोर से हां मामा चाहिए, मामा भी कहाँ पीछे हटने वाले थे, घोषणा करने में उनका सानी दूसरा कोई नही है। आज अगर दानवीर कर्ण जिंदा होते तो मामा के आगे नही टिकते। मामा ने आव देखा न ताव झट से घोषणा कर दिया कि तुमको एस्ट्रोटर्फ दिए। बच्चे भी खुश और मामा भी खुश। 17 सितम्बर 2016 हालांकि यह कोई पहली बार घोषणा नही किये है, इसके पूर्व 17 सितम्बर 2016 में उमरिया स्टेडियम से मामा खुले दिल से सवा करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एस्ट्रोटर्फ की घोषणा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने शहर में 6 एकड़ जमीन में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण की घोषणा कर कलेक्टर को निर्देशित कर दिया था। उनके द्वारा घोषणा करने के बाद तत्कालीन कलेक्टर अभिषेक सिंह ने कृष्णा ताल में 6 एकड़ जमीन का चयन कर समतलीकरण भी करवा दिया था लेकिन बजट नही आने के कारण कार्य नही हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button