IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशसहायता

Madhya Pradesh News कार्रवाई दो पंचायत समन्वय अधिकारी एवं एक पर्यवेक्षक निलंबित कार्रवाई दो पंचायत समन्वय अधिकारी एवं एक पर्यवेक्षक निलंबित

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर की सख्त कार्यवाही दो पंचायत समन्वय अधिकारी एवं एक पर्यवेक्षक निलंबित

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनो के खाते को आधार से लिंक कराने तथा खाते को डीबीटी इनेबिल्ड के कार्य मे पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली राम किषोर साकेत, राज बली बहरोलिया एवं पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग संध्या शुक्ला मानपुर की ड्युटी लगाई गई थी।
कलेक्टर द्वारा 27 मई को गूगल मीट के द्वारा लाड़ली बहना के कार्य मे लगे अधिकारी, कर्मचारियो की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उक्त कर्मचारियों की लापरवाही पाए जाने पर निलंबित किया गया तथा सभी कर्मचारी, अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि उक्त कार्य दो दिवस की समय सीमा मे पूर्ण किया जाए। ज्ञात हो कि आधार लिंक व डीबीटी इनबिल्ड कराने के कार्य मे जिला स्तर से प्रत्येक बैंक मे नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है तथा जनपद पंचायत से प्रत्येक ग्राम पंचायत मे भी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। इन सभी अधिकारियों को कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए है कि कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही हो। ये सभी कर्मचारी अगले दो दिवस में फील्ड में रहकर यह कार्य करेगे।
कलेक्टर ने राजबली बहरोलिया, राम किषोर साकेत पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली तथा संध्या शुक्ला पर्यवेक्षक मानपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया नियत किया है। निलंबन अवधि मे इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button