IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पीएम स्ट्रीट वेण्डर योजना से हेमलता चर्मकार ने प्रारंभ किया सब्जी का व्यवसाय

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

 

उमरिया कोरोना काल से बंद हुई दुकानों को पुनः प्रारंभ करने मे पीएम स्ट्रीट वेण्डर योजना से बहुत सहारा मिला है। योजना के तहत लोन लेकर पुनः दुकान संचालित हो गई है एवं परिवार का पालन पोषण भी ठीक ढंग से हो रहा है। यह कहना है हेमलता चर्मकार निवासी उमरिया का। हेमलता चर्मकार पिता स्व0 राम भरोसे निवासी पोस्ट आफिस के पास उमरिया ने बताया कि वे दुकान का संचालन करने के लिए पीएम स्ट्रीट वेण्डर योजना के तहत 10 हजार रूपये के लोन के लिए आवेदन पत्र दिया । जिस पर उनका यूनियन बैंक से सब्जी व्यवसाय के लिए 10 हजार रूपये स्वीकृत हो गये है। हेमलता चर्मकार जिला मुख्यालय के आईसीआई बैंक के पास सब्जी का व्यवसाय कर रही है। उन्हे इस व्यवसाय से मासिक रूप से 10 हजार रूपये प्राप्त हो रहे है। उन्होने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button