अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News चांदी का जेवर चोरी करने वाले आरोपी चढ़े, चाम्पा पुलिस के हत्थे

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

प्रकरण में चोरी करने वाला एवं जेवर खरीदने वाले खरीददार को किया गया गिरफ्तार
  आरोपी देवेंद्र सोनी से रांगा लगी चांदी 1450 ग्राम कुल कीमती 20000 हजार रुपया किया गया बरामद
 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 126/2023                                   धारा 454, 380, 411 भादवि पंजीबद्ध
 आरोपी नरेश यादव एवं देवेन्द्र सोनी को दिनाँक 29.05 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया
 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शंकर लाल बरेठ निवासी भैसा बाजार चांपा द्वारा  थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि   दोपहर 12/00 बजे से 01/00 बजे के मध्य ग्राहक को पैसा देने के लिए घर अंदर पैसा लेने गया और पैसा लेकर वापस आकर ग्राहक को पैसा वापस किया और अपने चांदी का कारीगर का काम करने लगा तब पता चला कि 01 नग चांदी का कटहर पैरी नही था जिसे आसपास रखे सभी सामानों को निकालकर देखा तो एक नग चांदी का कटहर पैरी नही मिला। जिसे अज्ञात चोरी द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में धारा 454, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के संदेही नरेश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर  प्रार्थी के चांदी के जेवर को चोरी कर आकांक्षा ज्वेलर्स परशुराम चौक चांपा के देवेन्द्र सोनी के पास बिक्री करना बताया गया जिस पर आरोपी देवेन्द्र सोनी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त जेवर को नरेश यादव से खरीदना और उसे गलाकर रखना स्वीकार किया गया। चांदी के गले सिल्ली वजनी करीब 300 ग्राम तथा रांगा की छडी बजनी करीब 1150 ग्राम को  आरोपी देवेंद्र सोनी से बरामद कर प्रकरण में धारा 411 भादवि जोड़ी गई। प्रकरण के आरोपी नरेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं 01 मुक्तिधाम के पास भैसा बाजार चांपा थाना चांपा एवं  देवेन्द्र सोनी  उम्र 34 वर्ष निवासी परसुराम चौक चांपा थाना चांपा को दिनाँक 28.05.23 को गिरफ्तार किया गया जिसे दिनाँक 29.05.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, आरक्षक ईश्वरी राठौर,  माखन साहू एवं प्रकाश द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Indian Crime News

Related Articles

Back to top button