IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News आध्यात्मिक के बगैर जीवन संभव नहीं- राघवेंद्र सिंह

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पलेरा  हार्टफुलनेस एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान योग प्राणायाम एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बनने बुजुर्ग में आयोजित किया गया कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सेक्टर प्रभारी दशरथ प्रसाद धनुषधारी ने बताया कि हार्टफुलनेस संस्थान हैदराबाद की मास्टर ट्रेनर श्रीमती सुमन शर्मा जी के द्वारा कान्हा शांति वनम मैं पूर्व से ध्यान के अभ्यास प्राप्त लोगों से परिचय कराया गया जिसने नवांकुर संस्था प्रमुख राघवेंद्र सिंह परमार के द्वारा बताया गया कि व्यक्ति को अपने जीवन में आध्यात्म को साधक बनाकर सांसारिक जीवन की मोह माया से मुक्ति पा सकता है

साथ ही साथ मन की शांति एवं निरोग जीवन जीने की कला अध्यात्म के माध्यम से ग्रहण का सत्य है कान्हा शांति वनम के संदर्भ में श्री परमार जी के द्वारा बताया गया कि संसार का स्वर्ग कान्हा शांतिवनम हैदराबाद में विद्यमान है हैदराबाद से पधारे शिक्षकों के द्वारा ध्यान एवं योग के प्रथम सत्र मैं प्रशिक्षार्थियों को रिलैक्सेशन एवं योगाभ्यास ध्यान कराया गया ध्यान उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों से आज के इस कार्यक्रम के संबंध में उनके अनुभव प्राप्त किए कार्यक्रम मैं उपस्थित श्रीमती हर कुँवर गुप्ता सरपंच, लाल बहादुर कुशवाहा,श्रीमती अंजू ताम्रकार,ओ पी सिंह,डॉ कमलेश राय,श्रीराम राय, गजराज राजपूत,राजकुमार जैन,सौरभ सिंह सिसोदिया लिधौरा,नीलूसोनकिया,मनीष,श्यामलाल,करमचंद रजक जनसेवा मित्र,गोकुल यादव, छत्रपाल सिंह, चतुर्भुज कुशवाहा, जितेंद्र, कुंवारी रश्मि राजा परमार,सुनील रजक जनपद सदस्य नगरी,श्रीपत सिंह,हरपाल सिंह ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मेंटर्स एवं नवांकुर संस्थाओं के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button