IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  भ्रष्टाचार राखड़ बांध खा गया 40 लाख कीमत का 50 हार्स पावर पंप भ्रष्टाचार राखड़ बांध खा गया 40 लाख कीमत का 50 हार्स पावर पंप

संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट के राखड़ बांध ( ऐस डाइक) से 50 लाख रुपए का पम्प लापता

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट बीरसिंहपुर के नवीन ऐस बांध जहां सुरक्षा का इंतजाम है प्लांट की चल रही इकाइयों से निकलने वाली राख को पाइप लाइन से राखड़ बांध तक पहुंचाने के लिए जगह जगह भारी क्षमता के पंप लगे है ऐसा ही 50 हार्स पावर का एक पम्प लापता हो गया, जिसे ढूंढने में ज़िम्मेदार अधिकारी परेशान है। राखड़ बांध ही कहीं पंप खा तो नही गया या क्षेत्र के बड़े बड़े सफेदपोश कबाड़ माफिया का शिकार हो गया। प्लांट की चाक चौबंद सुरक्षा के बाद भी, कबाड़ियों ने ठिकाने तो नही लगा दिया, मामला बहुत पेंचीदा सन्देहों से घिरा हुआ है जिसकी परतें खुलना जरूरी है। हालांकि आपको बता दें ये कोई बड़ी घटना नही है, उमरिया जिले का संजय गांधी ताप विद्युत गृह जमाने से सुर्खियों में रहा है,

यह तो बहुत छोटा सा मामला है। यहां से तो 265 रैक कोयला 100 करोड़ रुपए की कीमत का गायब हो चुका है। उसके बाद कई कन्वेयर बेल्ट भी चोरी जा चुके हैं वह भी ऐसे नही जिनको चढ़ाने के लिए क्रेन का उपयोग किया जाता था। खैर ये सब छोड़िए जनाब यहां के इंजीनियर इतने काबिल हैं कि बॉयलर से डीजल डैम में बहा कर उसको निकालने के लिए मजदूर लगा कर पानी से डीजल भी अलग करवा लेते हैं, अब आपको क्या बताएं यहां से 2 नग ट्रेन के इंजन भी सड़क मार्ग से कहीं चले गए। अभी कुछ और जानना चाहते हैं तो चलिये बता ही देते हैं यहां करोड़ो रूपये लगा कर बैगन ट्रिपलर बनाया गया है लेकिन अपने चहेतों को ओब्लाइज करने के लिए मजदूरों से बैगन खाली कराया जाता है, खैर सब कुछ एक ही बार मे नही, कुछ बाद के लिए भी रहने दीजिए, आज इतना ही काफी है, तो अब समझ मे आ गया होगा 50 लाख रुपये का पम्प कितना मायने रखता है, यदि उसको राखड़ बांध खा ही गया तो क्या हुआ, उसका भी तो कुछ हक बनता है, इतने वर्षों से जो बांध इतनी सारी चीजों का गवाह जो है। फिर दुबारा अधिक विवरण के साथ मिलेंगे। तब तक इंतजार कीजिये

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button