ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 24 मई को उमरिया जिले मे की गई घोषणाओ पर जिला प्रशासन ने तत्परता से शुरू किया अमल

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान द्वारा 24 मई को उमरिया जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिले के विकास के लिए जो घोषणाएं की थी उन्हें पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने 25 मई से ही अमल करना प्रारंभ कर दिया है। बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायाण सिंह, एसडीएम बांधवगढ सिद्धार्थ पटेल ने आकाशकोट क्षेत्र मे राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थापित करने हेतु ग्रामीणो के साथ चौपाल लगाकर चर्चा की तथा उपयुक्त स्थल का चयन किया। इसी तरह कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार चंदिया बृंदेश पाण्डेय ने चंदिया रेल्वे का्रसिंग ब्रिज निर्माण हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। 


Subscribe to my channel