Madhya Pradesh News नशा मुक्त भारत अभियान

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश
बड़ामलहरा= आज ग्राम पंचायत महाराजगंज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा व्यसनों के प्रति जागरूक होने के लिए व्यसन मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्माकुमारी मोनिका दीदी ने कहा कि वर्तमान समय व्यसनों से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए, हमें स्वयं ही जागरूक होकर स्वयं को वह दूसरों को प्रेरणा देने की आवश्यकता है कोई व्यक्ति अगर व्यसन करता है तो केवल उसका ही जीवन प्रभावित नहीं होता बल्कि उसके साथ साथ पूरा परिवार समाज और देश प्रभावित होता है। ब्रह्माकुमारी द्रोपती बहन ने कहा कि गुटका शराब सिगरेट पीने से जो खुशी मिलती है वह सिर्फ 10 मिनट के लिए ही मिलती है लेकिन उससे हमारी 10 दिन कार्य करने की क्षमता घट जाती है इसलिए नशा करना है तो ऐसी चीजों का नशा करो जो आपके जीवन को सदा के लिए खुशी महसूस कराएं, वह नशा है, सबके साथ प्यार से रहने का नशा, किसी का सहयोग करने का नशा, जीवन में सफल होने का नशा । ये नशे ही सभी के जीवन में सुख शांति और संपन्नता को लाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच जय हिंद यादव , डॉ विजय लोहिया , अंजना लोहिया जी ,भोलू प्रजापति, बृजलाल कुशवाहा, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे ।


Subscribe to my channel