झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Jharkhand News सिमरिया में खुला एडवांस डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर, सिविल सर्जन ने किया उदघाटन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है अल्ट्रासाउंड, किफायती दर पर मरीजों को प्रदान करेगा सुविधा

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड 

सिमरिया सिमरिया प्रखण्ड मुख्यालय के बगरा रोड़ स्थित हनुमान भंडार गोदाम के समीप एडवांस डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर का उदघटन किया गया। यह उद्घाटन सदर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) डॉ. श्यामनन्दन सिंह ने विधिवत फिता काटकर किया। उदघाटन के पश्चात सिविल सर्जन ने कहा कि एडवांस डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर अपने नाम की ही तरह एडवांस है। इसमें कई सारी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। ऐसी सुधाओं के लिए मरीजों को हजारीबाग और रांची जाना पड़ता था। परंतु इसके यहां खुल जाने से अब लोगों को सस्ते और किफायती दर पर ही सभी सुविधाएं यहीं मिल जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस अल्ट्रासाउंड का संचालन दक्ष टेक्नीशियन द्वारा की जा रही है। सिमरिया के लोग इसका लाभ लें और इसके माध्यम से उचित चिकित्सा कराएं। बता दें कि क्षेत्र के लोग अल्ट्रासाउंड कराने के लिए चतरा, हजारीबाग जाने के लिए मजबूर थे। अब चतरा, हजारीबाग जाने से निजात मिलेगी। वहीं डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक मो. नोमान अंसारी और हाजी नज़रुल अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा है कि हमारे सेंटर में आधुनिक कम्प्यूटर मशीन से अल्ट्रासाउंड किया जाएगा और मरीजों का ख़ास सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। साथ हीं अल्ट्रासाउंड का उचित रकम मरीजों से लिया जाएगा। मौके पर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक आफान अहमद, शिक्षक सहदेव साहू, सेवा निर्वित शिक्षक गौतम सिंह, सरजू राणा, महेंद्र केशरी, मनोज सिंह, इकबाल अंसारी, वली हकीम अंसारी, मुफीद अंसारी, मो. मेराज, मो. फारूक, मो ऐनुलहक, मो मुमताज, हाजी इजहार, मो. नसरुल्लाह, गुड्डू अंसारी के अलावे अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button