Madhya Pradesh News टीकमगढ़ एसपी की मानवीय पहल, जरूरतमंद को किया रक्तदान

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
टीकमगढ़ जिले एसपी श्री रोहित काशवानी ने आज अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वाहन किया। जिला अस्पताल में एक महिला को खून की कमी होने पर सूचना मिलते ही उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया। साथ ही उन्होंने लोगों से भी इसके लिये अपील की। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में दो महिलाओं को ए पॉजीटिव ब्लड की जरूरत थी। एक महिला के पति की हालत रक्तदान करने की नहीं थी, तो दूसरे के परिजनों का ग्रुप मैच नहीं कर रहा था। ऐसे में रक्तदान का काम करने वाली संस्था ईशानिका मेमोरियल फांउडेशन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फाउंडेशन के सौरभ जैन पाली ने अपने ग्रुप के ए पॉजीटिव ब्लड ग्रुप वालों को इसकी सूचना दी। इसकी जानकारी एसपी श्री रोहित काशवानी को हुई, तह उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान की प्रेरणा उन्हें अपने पिता जी एवं मामा जी से मिली है। वह हमेशा ही लोगों की मदद के लिए रक्तदान करते थे। वहीं रक्तदान को लेकर आज भी लोगों के मन में तमाम प्रकार की भ्रांतियों के प्रश्र को लेकर एसपी काशवानी का कहना था कि रक्तदान से कमजोरी आती है या शरीर में खून की कमी हो जाती है, यह सब खोखली भ्रांतियां है। रक्तदान करने से ऐसा कुछ नहीं होता है, बल्कि नया खून बनने से शरीर और अच्छा होता है। उन्होंने लोगों से इन भ्रांतियों को दूर करते हुए जरूरत पडऩे पर रक्तदान करने की अपील की। प्रेरित होकर युवा ने किया रक्तदान एसपी श्री काशवानी द्वारा किये गये रक्तदान से प्रेरित होकर तत्काल ही ईशानिका मेमोरियल के कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे अविनाश दीक्षित ने भी अपना पहला रक्तदान किया। एसपी के रक्तदान करने पर मरीज के परिजनों ने उनका अभार जताया।


Subscribe to my channel