IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News विधानसभा चुनाव करीब आते ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों ने की टिकट की दावेदारी

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

बड़ामलहरा विधान सभा की जनता अब स्थानीय विधायक की मांग कर रही हैं, क्योंकि बाहरी प्रत्याशी बड़ामलहरा का विकास करने में असफल रहे हैं। राजनीति के चक्कर में बड़ामलहरा का विकास आजादी के समय से अधूरा पड़ा है। बाहरी प्रत्याशी बड़ामलहरा की सीट से चुनाव जीत कर क्षेत्र का विकास नहीं करवाते है, वह अपना विकास करते हैं । जब तक स्थानीय विधायक नहीं बनेगा विकास संभव नहीं है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति अपने घर को बनाने के लिए सामान लाता है तो अपने घर में लगायेगा, दूसरे के घर में नहीं । इसी प्रकार स्थानीय विधायक अपने क्षेत्र में कार्य करेगा दूसरे के क्षेत्र में नहीं। इसके कई उदाहरण है जैसे रहली विधान सभा, छिंदवाड़ा विधान सभा जैसे अनेको विकसित विधानसभाएं है। परन्तु बड़ामलहरा विधान सभा का ऐसा दुर्भाग्य रहा है बड़ा मलहरा विधानसभा में बीजेपी विधायक प्रदुम सिंह लोधी विधायक हैं लेकिन जनता का कहना है कि सात से आठ विधायक रहे बीजेपी के मगर विकास 20/30 परसेंट भी नहीं किया गया जिस कारण बड़ा मलहरा विधानसभा की जनता ने बाहरी प्रत्याशी को नहीं चुनना चाहती बड़ा मलहरा विधानसभा के क्षेत्रों कि जनता जनार्दन का कहना है कि केवल स्थानीय ही प्रत्याशी होना चाहिए इस बार 2023 में बड़ामलहरा विधान की जनता को एक साथ मिलकर एक नया इतिहास बनाना होगा, तभी विकास संभव होगा । बड़ामलहरा विधान को पढा लिखा, मेहनती, दिन रात सेवा में तत्पर, सुख-दुख में साथ रहे, उच्च स्तरीय विकास सोच रखने वाला स्थानीय विधायक चाहिए। बड़ामलहरा विधानसभा सीट के लोगों को ऐसा लगता है जैसे बड़ामलहरा विधान सभा आज भी राजा महाराजा के शासन प्रशासन से दबी हुई है, 1947 के बाद देश आजाद हो गया है लेकिन हम राजा महाराजा के शासन प्रशासन के गुलाम बने हुए है। अब जनता ने मन बना लिया है 2023 में बड़ामलहरा विधानसभा सीट से स्थानीय विधायक होगा क्या 2023 में बड़ामलहरा विधान सभा को स्थानीय विधायक मिल पाएगा ?  जिसमें बड़ा मलहरा विधानसभा का विकास करने के लिए क्षेत्रीय लोग अपनी टिकट की दावेदारी करते हुई कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले डॉक्टर गिरबल सिंह लोधी, गगन यादव, रक्षपाल यादव टिकट की दावेदारी पर चर्चा की अगर कांग्रेस पार्टी डॉ गिरबल सिंह लोधी को टिकट देती है तो रिकॉर्ड मतों से जीत होगी क्योकि वह स्थानीय प्रत्याशी होने के साथ-साथ पढ़े लिखे, है और विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को भली-भांति जानते हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button