IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कलेक्टर श्री अग्रवाल ने 17 विभागों की 140 शिकायतों पर 100 रूपये के मान से 14 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश

सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर माह अप्रैल 2023 में अनिराकृत पाई गई शिकायतें जिनके निराकरण एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में नहीं किये जाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों की अव्हेलना किये जाने के फलस्वरूप कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने 17 विभागों की 140 शिकायतों पर 100 रूपये के मान से 14 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निर्देशित किया है कि अर्थदण्ड की राशि 07 दिवस में लोक सेवा प्रबंधन दमोह के कार्यालय (कक्ष कमांक 72, कलेक्ट्रेट) में जमा कर रेडक्रास सोसाइटी की रसीद प्राप्त करें, साथ ही आदेशित किया है कि शिकायतों के अनिराकृत होने की पुर्नावृत्ति न हो। ज्ञातव्य है नागरिकों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टि पूर्ण निराकरणय करने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा सीएम हेल्पलाईन 181 को संचालित किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों का मुख्य उत्तरदायित्व रहता है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के संबंध में लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा पर्याप्त प्रशिक्षण भी दिया गया है, साथ ही समय-समय पर निर्देश भी जारी किये गये है। प्रशिक्षण एवं निर्देशों के उपरांत भी सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें अनिराकृत पाई जा रही है।दमोह से शैलेन्द्र जैन की रिर्पोट

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button