अपराधगुजरातब्रेकिंग न्यूज़

सुरत गुजरात 12 वर्षीय किशोरी से छत पर छेड़खानी करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में, जानिये क्या था

रिपोर्टर चंद्रकांत ऐन रोहित

सूरत : 12 वर्षीय किशोरी से छत पर छेड़खानी करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में, जानिये क्या था मामला
छत पर कटी पतंग लेने गई किशोरी को किस करते हुए युवक ने कहा, ‘रोज छत पर आना हम मस्ती करेंगे और मैं तुम्हें 10 रुपये दूंगा!’ सूरत के पांडेसरा इलाके में दो दिनों पूर्व महोल्ले में नन्हें बच्चे के साथ खेल रही कक्षा 7 में अभ्यासरत 12 वर्षीया किशोरी कटी हुई पतंग लेने पड़ौस के घर पर गई, तभी वहां पड़ौस में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवक आ पहुंचा। युवक ने किशोरी को रोजाना 10 रुपये देने का लालच देकर उसके साथ छेड़खानी की। इस घटना से व्यथित किशोरी ने खुद ही चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन करके सूचित किया और साथ ही अपने पिता को भी मामले से अवगत कराया। इस मामले में पांडेसरा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। इस घटना की विस्तृत जानकारी के अनुसार नगर के पांडेसरा इलाके में एक प्रवासी श्रमजीवी परिवार रहता है जिनकी तीन बेटियां वतन रहती हैं और सबसे छोटी 12 वर्षीया बेटी प्रियंका (नाम बदला है) सूरत में ही रहती है और कक्षा 7वीं में पढ़ाई करती है। वतन में मां की तबियत खराब होने के कारण श्रमजीवी व्यक्ति की पत्नी वतन गई हुई है। ऐसे में पिता जब रोज काम पर जाते हैं तब प्रियंका घर पर अकेली रहती है और खुद ही स्कूल जाती है, शाम को लौट आती है। विगत दिन तब पिता घर पर दोपहर के भेजन के लिये लौटे तो प्रियंका ने कहा कि वह घर के बाहर खेल रही थी तभी कटी पतंग लेने पर पड़ौसी के घर पर गई तो वहां विजय गौतम नाम युवक ने उसे पकड़ लिया और कहा कि मैं तुझे रोज पैसे दूंगा, तू रोज छत पर आना और हम मस्ती करेंगे। ऐसा कहकर उसने 10 रुपये देकर मेरे वक्ष स्थल पर हाथ फेरा और मुझे होठों पर किस की। प्रियंका के अनुसार उसने उसे धक्का मारा और भाग खड़ी हुई। स्कूल में पुलिस द्वारा शारीरिक छेड़छाड़ संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के कारण गलत और सही का अहसास था और इसलिये उसने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया। हेल्पलाइन से दो महिला कर्मियों ने आकर प्रियंका के पिता से बात की और उसके बाद पुलिस में शिकायत कराई। ‌शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button