IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News नये संविधान भवन का नाम डॉक्टर अंबेडकर संसद भवन रखा जाए

आल इंडिया समता दल ने की प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली से की मांग

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

इस देश का संविधान महामानव डॉ बी आर अंबेडकर द्वारा बनाकर सांसद को 26 नवंबर 1949 को सौंपा गया था तथा भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 से हमारे देश के लिए लागू किया गया तभी से हम एक गण तांत्रिक गणराज्य रूप में जाने जाते हैं हमारे देश में संविधान सभा में प्रत्येक राज्य से संविधान सभा के सदस्य थे और संविधान सभा के निर्माण समिति में 6 सदस्य थे जिसके अध्यक्ष डॉक्टर बी आर अंबेडकर थे और बड़े अथक प्रयत्न से 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन में यह संविधान बना कर देश की जनता का सर्वोच्च सदन को सौंपा गया था अब नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है इसका नामकरण भी हो जाना चाहिए और इसका नाम डॉक्टर अंबेडकर संसद भवन रखा जाना सबसे अधिक उचित है।


इसीलिए इस नए संसद भवन का नाम डॉक्टर अंबेडकर संसद भवन रखे जाने की मांग ऑल इंडिया समता सैनिक दल रजिस्टर्ड मध्य प्रदेश के प्रांतीय सचिव मार्शल एडवोकेट सुरेंद्र बार माटे सहित समता सैनिक दल सिवनी के जिलाध्यक्ष मार्शल जेडी बौद्ध के साथ डॉक्टर पीसी मेश्राम अशोक हिरकणी जीडी भालेकर हरिप्रसाद अडकणे डॉक्टर बीसी ओके डीडी वासनिक डीएस दहाड़ एमडी मेश्राम एडवोकेट धनीराम वाघमारे विकास बौद्ध विवेक गजभिए राहुल कुमार यीशु प्रकाश नरेंद्र डोंगरे दिलीप मेश्राम बार माटे बंजारी आदि ने प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली से मांग की है कि नए संसद भवन का नाम डॉक्टर अंबेडकर संसद भवन रखा जावे। प्रेषक मार्शल डीडी वासनिक ऑल इंडिया समता सैनिक दल सिवनी एवं राहुल कुमार मीडिया प्रभारी सिवनी मध्य प्रदेश

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button