Madhya Pradesh News ग्राम सांपरारा में पुराने चुनावी रंजीस को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, क्रॉस केस दर्ज

ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश
बैराड़ बड़ी खबर शिवपुरी जिले के ग्राम हां सांपरारा से है बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सांपरारा में बुधवार की शाम पुरानी चुनावी रंजीस को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडे से लेकर पथराव शुरू कर दिया जिसमें दूसरे पक्ष के द्वारा कट्टे से हवाई फायर झोंक दिया गनीमत रही कि कट्टे के फायर होने पर गोलियां किसी को नहीं लगी लेकीन लाठी डंडे और पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बैराड़ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया मामले में पुलिस ने एक पक्ष के फरियादी भगवान सिंह की रिपोर्ट पर से 11 लोगों पर और दूसरे पक्ष के फरियादी ब्रजमोहन यादव की रिपोर्ट पर से 21 लोगों के विरुद्ध मारपीट और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है 


Subscribe to my channel