अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News SECL कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

  रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ : कर्मचारी की हत्या उसकी पत्नी ने ही शादी की सालगिरह के दिन करवाई थी। महिला ने एक बदमाश को इसके लिए 50 हजार रुपए में सुपारी दी थी। इसके बाद बदमाश मौके पर पहुंचा और कुल्हाड़ी से कई बार हमला करके युवक की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार गेवरा स्थित SECL की विभागीय कॉलोनी उर्जानगर में जगजीवन राम रात्रे(32) की बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2 बजे के आस-पास हत्या कर दी गई थी। गुरुवार के दिन जगजीवन की शादी की सालगिरह थी। उसकी पत्नी धनेश्वरी (30) ने अपने भाई को इस बात की जानकारी देते हुए बोली था कि, कोई रात में आया और तेरे जीजा का मार दिया है। मैं डर के मारे अपने दोनों बच्चों को लेकर कमरे के अंदर घुस गई थी। उधर, मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पुलिस ने उसकी पत्नी से भी पूछताछ की थी। मगर वह बार बार कहती रही कि सर मैं क्या करती, मैं डर गई थी। शराब पीकर मारता था, इसलिए करा दी हत्या पुलिस को महिला के बयान पर संदेह हो रहा था। इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने बताया कि मेरा पति रोज शराब पीकर घर आता था।

बहुत मारपीट था। इसलिए मैं परेशान हो गई थी। इसी वजह से मैंने कृष्णा नगर निवासी तुषार(21) उर्फ गोपी को पति को मारने की सुपारी दी थी। मैंने उसे 6 हजार एडवांस दे दिए थे। बाद में कुल 44 हजार और देने थे। महिला क्या बोली थी, जानिए. इधर घटना के अगले दिन महिला ने रो-रोकर झूठी कहानी सुनाई। उसने बताया, मेरे कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। रात का वक्त था। मैंने पति को मना किया था कि दरवाजा न खोले, लेकिन उसने दरवाजा खोल दिया था। और देर रात आरोपी घुसकर बुरी तरह पति को पीट रहा था। पानी मांगने के बहाने दरवाजा खुलवाया पुलिस ने महिला की निशानदेही पर आरोपी तुषार को भी अरेस्ट कर लिया था। आरोपी युवक ने बताया कि मैंने दरवाजा खटखटाकर पहले जगजीवन से पानी मांगा था। फिर उससे कहा, तुम्हारी पत्नी के संबंध में कुछ बात करनी है। ये कहकर घर के अंदर आ गया। फिर जैसे ही वो पानी लेकर आया। तब मैंने उसकी हत्या कर दी। घटना के वक्त जगजीवन की पत्नी वहीं खड़े होकर सब कुछ देख रही थी। पुलिस ने दोनों के कबूलनामे के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को किया गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button