अपराधछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने अपने पिता के साथ मिलकर अपने पहले पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

  रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

आरोपी महिला का कहना है, वो अपने पति से परेशान थी। और उससे छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नेवई थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक निवासी कविता साहू ने दुर्ग एसपी को बताया, उसका विवाह 4 साल पहले अभिषेक नायक (25 वर्ष) से हुआ था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। अभिषेक आदतन शराबी और आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी था। इस दौरान कविता और अभिषेक को एक बेटा हुआ। इसके बाद अभिषेक चोरी के एक मामले में जेल चला गया। इसके बाद कविता के पिता गुमान साहू ने उसकी शादी पाटन में एक युवक से कर दी। अभिषेक जब जेल से आया तो उसे उसका बेटा दे दिया गया। अभिषेक को ये बात इतनी नागवार गुजरी को वो कविता के ससुराल गया और उसकी सच्चाई बता दी। इसके चलते कविता की दूसरी शादी भी टूट गई। और फिर कविता अपने पिता के साथ इंदिरा चौक में रहने लगी। दो दिन पहले 25 मई को अभिषेक उसे मिला और बोला कि, वो अपने बेटे से मिलने क्यों नहीं आ रही है। इस पर कविता और उसका झगड़ा हो गया। कविता वहां से घर आ गई। उसे पता था कि, अभिषेक उससे झगड़ा करने घर भी आएगा। इसलिए उसने पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग कर डाली। अभिषेक 25 मई की रात करीब 8.30 बजे कविता के घर पहुंचा। वो शराब के नशे में था। इसका फायदा उठाकर कविता और उसके पिता ने डंडे से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डायल 112 ने अभिषेक को भर्ती कराया था अस्पताल में सिर में डंडे से कई वार करने से अभिषेक नायक गंभीर से घायल हो गया। घायल होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर डायल 112 पहुंची। उन्होंने अभिषेक को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही नेवई पुलिस हरकत में आई। उन्होंने तुरंत कविता और उसके पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button