IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया ने संस्कृति वन का किया अवलोकन वन विभाग के कार्य से हुए संतुष्ट

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर मप्र शासन के वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री जे एन कंसोटियाने आज खर्रोही में संस्कृति वन उद्यान का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीसीएफ संजीव झा, वन संरक्षण कार्य योजना अजय कुमार पांडे एवं वन मंडल अधिकारी बेणी प्रसाद और उनके अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। श्री कंसोटिया ने कार्य को और गति देने की बात कही एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्कृति वन की आवश्यकता खजुराहो क्षेत्र में बहुत अधिक है इसलिए इस कार्य को गति दें और लगातार माटरिंग करे। श्री कंसोटिया के द्वारा विभाग के अधिकारियों के कार्य पर संतुष्टि भी जताई और पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सिंगरौली रेल लाइन अतिशीघ्र चालू हो इसके लिए पन्ना नेशनल पार्क के पास से जो लाइन जा रही है वहां पर पेड़ काटने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसके पूर्व श्री कंसोटिया ने जिला कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक अधिकारियों की ली और अजाक्स संगठन के पदाधिकारियों से भी सर्किट हाउस में मुलाकात की। अपर मुख्य सचिव श्री कंसोटिया ने यह भी बताया कि खजुराहो के आसपास खजूर के पेड़ लगवाए जाएंगे ताकि खजुराहो का नाम और ख्याति प्राप्त होगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button