IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  परिवहन आयुक्त एवं जिला कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम जीत सिंह कंग सागर रोड पर यात्री बसों की चैकिंग की गई 

 अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम जीत सिंह कंग वाहनों के समस्त दस्तावेज पूर्ण कराने एवं पूर्ण रूप से फिट होने पर ही वाहन का संचालन करें सख्त निर्देशित किया 

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर परिवहन आयुक्त एवं जिला कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम जीत सिंह कंग और उनकी टीम के द्वारा विगत दिनों की तरह आज भी सागर रोड पर यात्री बसों की चैकिंग की गई जिसमें एक बस MP13KC8255 का लगभग 150000 रुपये टैक्स बकाया होने पर एवं बीमा नहीं पाए जाने पर ज़ब्त कर RTO कार्यालय मैं रखा गया इसके अतिरिक्त यांत्रिक कमियाँ पाये जाने पर 2 बसों की फिटनेस रद्द करने की कार्यवाही की गई इसके अतिरिक्त 4 यात्री बसों में सवारी ज्यादा पाये जाने पर चालानी कार्यवाही कर 8000 रुपये का राजस्व वसूल किया गया इस कार्यवाही मैं पहाड़ी बंधा चेकपोस्ट चेकपोस्ट प्रभारी संतोष सिंह तोमर प्रधान आरक्षक महेश मांझी, जितेंद्र शर्मा एवं कैमाहा चेकपोस्ट से मनीष खरे , यासीन खान सहित और लोग भी उपस्थित रहे RTO विक्रम जीत सिंह कंग ने बस संचालकों को निर्देशित किया है कि 15 वर्ष से पुरानी बसों पर आच्छादित परमिट को तत्काल नवीन बसों पर प्रतिस्थापित करवाएं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button