IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News चेकिंग अभियान के नाम पर आरक्षक संदीप सिंह और रामावतार सिंह तोमर के द्वारा की जाती है अवैध वसूली, एक या दो वाहनों पर कार्यवाही कर बाकी वाहनों से की जाती है

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

  रीवा  आरटीओ विभाग रीवा के मनमानी एवं तानाशाही रवैया से पूरा जिला वाकिफ है जिनके द्वारा प्रतिदिन तड़के 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रहता है रतहरा बाईपास के टोल प्लाजा से लेकर के जिले के कोने-कोने में चेकिंग के नाम पर एक या दो वाहनों पर कार्यवाही कर बाकी पूरा दिन वसूली का खेल चलता है ऐसा सूत्रों का एवं मुख वीरों का मानना है के जिला प्रशासन मैं बैठे अधिकारी देख कर अनदेखा कर रहे हैं आपको बताते चलें कि यदि सूत्रों की और मुख वीरों की मानी जाए तो इसी तरह के मामले में लूट खसोट की जिम्मेदारी तराई क्षेत्र के संदीप सिंह नामक व्यक्ति को दे दी गई है जो अपने प्राइवेट गुर्गों के साथ 24 घंटे चाकघाट सोहागी बरदहा पहाड़ी सहित अन्य जगहों पर चेकिंग लगाकर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों से लाखो रुपए वसूला जाता है लेकिन आरटीओ अधिकारी श्री मनीष त्रिपाठी की नजर उस ओर नहीं जाती जिस ओर गरीबों से खुल्लेआम बस मालिक ऑटो और टैक्सी वाले मनमानी किराया वसूलते हैं

उन वाहनों में किराया सूची चस्पा नहीं होती है और किराए के नाम पर सवारियों से कंडक्टर मारपीट व बत्तमीजी भी करते हैं बस ऑटो और टैक्सी वाले ओवर सवारी भरकर चलते हैं वाहनों का फिटनेस सही नहीं होता जिसके वजह से कई दर्दनाक दुर्घटनाएं भी घट चुकी है लेकिन उन पर उचित कार्यवाही नहीं हो रही है बल्कि परिवहन विभाग उन पर मेहरबान रहता है जो चेकिंग का खेल तराई अंचल में चल रहा है वह सिर्फ वसूली करने का जरिया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button