IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News थाना समान पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के 3000 रुपए इनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरी. जे.पी.पटेल एवं उनकी टीम ने 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गाँजा मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार ।

घटना का विवरण –
मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर एक सफेद रंग की मैक्स गाडी जिसका नं. MP17BA0387 मे आरोपी शैलेन्द्र तिवारी से कुल 10 किलो ग्राम गाँजा कीमती लगभग 01 लाख रूपये बरामद किया गया था जिसमे 02 आरोपी पिन्टू द्विवेदी नि. पटेहरा एवं राहुल सिंह नि. बेलवा पैकान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये थे । थाना समान मे तीनो आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र. 169/23 धारा 8/20 (ख) एन.डी.पी.एस.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिया गया था आरोपी शैलेन्द्र तिवारी पिता रामबहोर तिवारी उम्र 40 वर्ष नि. शारदापुरम वार्ड क्र. 15 थाना समान जिला रीवा (म.प्र.) की गिरफ्तारी पूर्व मे हो चुकी थी । फरार आरोपी राहुल सिंह उर्फ कुंवर बहादुर सिंह नि. बेलवा पैकान के संबंध मे मुखबिर व्दारा सूचना मिलने पर पुलिस व्दारा घेराबन्दी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी ने पूछताछ मे जुर्म करना स्वीकार किया है । आरोपी राहुल सिंह उर्फ कुंवर बहादुर सिंह नि. बेलवा पैकान का जे.आर.भरकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । गिरफ्तार आरोपी – आरोपी राहुल सिंह उर्फ कुंवर बहादुर सिंह पिता स्व. सतेन्द्र सिंह उम्र्-26 वर्ष नि. बेलवा पैकान थाना रायपुर कर्चुलियान जिला रीवा महत्वपूर्ण भूमिका – निरी. जे.पी.पटेल , उनि. हर्षवर्धन तिवारी, प्र.आर.292 शिवाजीत , प्र.आर. 209 अखिलेश्वर सिहं, आर. 1066 अम्बिकेश , आर. 114 बाबूलाल यादव, आर.716 कमलराज सिंह एवं थाना समान स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button