IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भीषण गर्मी को लेकर थाना प्रभारी ने मुख्य गेट पर निशुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पलेरा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा जनचेतना अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में नागरिकों द्वारा भीषण गर्मी के समय में पेयजल की मांग को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार त्रिवेदी के द्वारा थाना परिसर के मुख्य गेट पर निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। थाना प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार त्रिवेदी ने बताया कि जनचेतना शिविर के माध्यम से नागरिकों के द्वारा जानकारी लेने पर पता चला कि स्थानीय थाना तिराहा पर बस यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। इस समय भीषण गर्मी के समय में बस यात्रियों समेत महिलाओं एवं बच्चे बुजुर्गों समेत छात्र-छात्राओं को पेयजल की लगातार असुविधा बनी हुई थी। इसे ध्यान में रखते हुए थाना परिसर के मुख्य गेट पर शीतल पेयजल हेतु निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मवेशी जानवरों के लिए ठंडे पानी की सीमेंट टंकिया मौके पर उपलब्ध कराई गई है। जिससे भीषण गर्मी के समय में आम जनमानस समेत जानवरों को पेयजल की उपलब्धता बनी रहे। फिलहाल नगर के नागरिकों द्वारा थाना प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार त्रिवेदी के कार्य की सराहना की जा रही है।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button