
रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़
लखनपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिर कोतन्गा और बगदर्री में जल जीवन मिशन कार्य का भुमि पूजन 24 मई दिन बुधवार को लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव और युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव ने ग्राम के पुजारी के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर किया। सिर कोतन्गा में 119.75 लाख और परसोड़ी कला में 143.48 लाख के साथ सभी घरों में नल कनेक्शन दिया जाना है।इस दौरान वहां सिर कोतन्गा सरपंच सुनीता सिंह, उपसरपंच सतेंद्र राय, किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मकसूद हुसैन, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामसुजान द्विवेदी,प्रकाश ठाकुर, एसडीओ ए के सिंह,सब इंजीनियर धर्मेन्द्र सिंह, ठेकेदार अतुल मित्तल, नितेश अग्रवाल, विवेक गोयल, कासिम सहित काफी संख्या में ग्राम के पंच और ग्रामवासियों की उपस्थिति रही

Subscribe to my channel