पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

होशियार पूर पंजाब अलग-अलग धड़ों में बटी कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को मुकेरिया में लगा सकती है ग्रहण

रिपोट सुखविंदर सिंह होशियार पूर पंजाब

विरोध व अलग प्रदर्शन को रोकने के लिए हाईकमान लगा रही है एड़ी चोटी का जोर सैकड़ो की संख्या में नाराज है कांग्रेसी

मुकेरिया (सुखविंदर मेहरा) इसमें कोई शक नहीं की कि समूचे भारत में भारत छोडो यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है और अलग स्थानों से गुजरने वाली यह यात्रा आकर्षण का केंद्र बन रही है कुछ दिनो में यह यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी और पंजाब कांग्रेस पंजाब इसकी सफलता के लिए पिछले एक माह से दिन रात एक कर रही हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुकेरियां में अलग-अलग धड़ों में बटी कांग्रेस को एक करने में हाईकमान असफल हो रही है क्योंकि स्थानीय लीडरशिप से नाराज कांग्रेसियों की संख्या सैकड़ो में नही बल्कि हजारों में है और जो जमीन से जुड़े हुए नेता है और स्थानक सतर पर बेहद प्रभावशाली हैं वे हाईकमान से नाराज हैं इसलिए अगर इन नाराज कांग्रेसियो में हजारों की संख्या में एकत्रित होकर अगर अलग प्रदर्शन किया या कमजोर लीडरशीप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तो यह प्रदर्शन स्टेट कांग्रेस की योजना पर पानी फेर सकता है और यह बात पूरे भारत में आग की तरह फैलेगी और विरोधी पार्टीयां चटकारे लेते हुए मजे लेंगी। सबसे महत्त्वपूर्ण बात तो यह है कि भारत जोडो यात्रा का रात्रि ठहराव मुकेरियां में होने की संभावना हैंऔर इस दौरान समूचे भारत का मीडिया जहा पर केंद्रित होगा और स्थानिक स्तर पर हजारो की संख्या में कांग्रेसियों का नाराज होना हाईकमान के लिए सिरदर्द बन सकता हैं सूत्र बताते हैं कि हाईकमान इसके लिए दो बैठके कर चुका है, जिसमें करीब मात्र 150 लोग ही उपस्थित हो रहे जिसके चलते मुकेरिया में यात्रा की सफलता पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। समय की नजाकत को समझते हुए कांग्रेस हाईकमान के आला नेता मुकेरियां के नाराज कांग्रेसियों से बैठक कर रहे है और इस बात को हाईकमान तक पहुंचा रहे है कि आखिर मुकेरिया में कांग्रेस कैसे इतने बड़े स्तर पर कमजोर हो गई। और इतने कम समय में सबको एक मंच पर कैसे लाया जाए क्योंकि वर्कर जमीनी स्तर पर टुटा हुआ है राजनीतिक पंडितो का मानना है कि अगर हाईकमान के नेता एक दो दिन में इस स्थिति को न संभाल पाए तो राज्य व स्थानीय लीडरसिप की कमजोरी जगजाहिर हो जाएगी और साप पिटारी से बाहर आ जाएगा जिसका तमाशा सभी देखेंगे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button