IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News आदतन अपराधी भंवरसिंह पारदी को एक वर्ष के लिए किया गया जिलाबदर

 रिपोर्टर श्रवण वर्मा जिला गुना मध्य प्रदेश

गुना कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर के प्रतिवेदन के आधार पर जिले के एक आदतन अपराधी को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किये जाने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर भंवरसिंह पारदी पुत्र रेत्‍या पारदी, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खेजराचक थाना धरनावदा हाल निवासी हड्डीमिल गुना को एक वर्ष के लिए जिला गुना एवं उसके आस-पास के जिलों भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी, विदिशा एवं अशोकनगर की सीमा से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है। साथ ही उन्होंने उक्‍त आदतन अपराधी को 24 घंटे के भीतर गुना जिला छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह कार्रवाई म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम-1990 के प्रावधानों के अंतर्गत की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button