IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री दुधारु पशु प्रदाय योजनांतर्गत सहरिया हितग्राहियों को प्रदाय की गयी भैंसे

 रिपोर्टर श्रवण वर्मा जिला गुना मध्य प्रदेश

गुना 25 मई 2023 उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग डॉ. आर.के.त्यागी ने बताया कि गुना जिले में गुना विकास खण्ड के 09 सहरिया परिवारों को मुख्यमंत्री दुधारु पशु प्रदाय योजना में 90 प्रतिशत अनुदान पर गुना विधायक श्री गोपीलाल जाटव द्वारा भैंस प्रदाय की गई। सभी हितग्राहियों द्वारा भैंस का तीन टाइम का दुग्ध निकालकर देखा। भैंस का दुग्ध उत्पादन 8 लीटर प्रतिदिन के मान से देखकर भैंस प्राप्त की गई। उपरोक्त भैंस पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम भोपाल द्वारा प्रदाय की गई है। उपरोक्त सभी हितग्राहियों को 09 क्विंटल पशु आहार का वितरण कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के मार्गदर्शन में प्रदाय किया गया है। सभी हितग्राहियो का दूध सांची दुग्ध संघ द्वारा क्रय किया जायेगा एवं राशि हितग्राही के बैंक खाते में प्रतिमाह जमा की जायेगी। उपरोक्त हितग्राहियों को तीन माह पश्चात दूसरी भैंस प्रदाय की जावेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button