IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जतारा विधानसभा में नारी सम्मान योजना का फार्म कांग्रेस नेत्री किरण अहिरवार के नेतृत्व में पंदह हजार फॉर्म भरे गए

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ जिले के जतारा विधानसभा अंतर्गत बड़ा लिधौरा के गुप्ता मैरिज गार्डन मे नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने पहुंची कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार। किरण अहिरवार आम जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर आने वाले विधानसभा चुनाव मैं कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता को पांच बड़ी सौगातें देने की बात कही है कमलनाथ जी ने अपने वचन पत्र में कहा की किसानों का ₹200000 तक का कर्ज माफ किया जाएगा महिलाओं को नारी सम्मान योजना में 1500 रुपया प्रति महीना मिलेंगे महिलाओं को ₹500 रुपए में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध होने लगेगा विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री एवं 200 यूनिट बिजली का बिल का आधा पैसा लगेगा इसी बीच किरण अहिरवार ने कहा है कि मैंने जतारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ घर घर और मुहल्ला मे जाकर महिलाओं के 15000 से ज्यादा नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने का काम किया है आने वाले समय में इन महिलाओं को लाभ मिलने लगेगा कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीपत यादव, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नायक, डाक्टर रमेश शर्मा, सुरेश पाठक, के एस गौर, जिला सचिव अनिल रिछारिया, वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद सोनी, जग प्रसाद यादव , सत्तार खान, जितेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण कुशवाहा, अनुज उदैनिया, राजकुमार अहिरवार, राजेश यादव, रामस्वरूप यादव आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button