IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशशिक्षा

Madhya Pradesh News माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित जिले के पांच विद्यार्थियों ने टॉप टेन मे स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया !

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

 उमरिया 25 मई  माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। उमरिया जिले के विभिन्न शालाओ मे पढ़ने वाले पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची मे टाप टेन मे स्थान बनाकर शिक्षा के क्षेत्र मे जिले को गौरान्वित किया है। कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी , पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर के सी बोपचे , जिला षिक्षा अधिकारी उमेष कुमार धुर्वे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित जिला प्रषासन के अन्य अधिकारियो द्वारा मेरिट सूची मे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिन पांच छात्रों ने प्रदेष की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है उसमें सेंट जेवियर स्कूल मानपुर के छात्र अनुभव गुप्ता पिता कैलाश गुप्ता ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेष की मेरिट सूची में तीसरा स्थान, नव ज्योति स्कूल मानपुर के छात्र अविनाश तिवारी पिता राम आषीष तिवारी ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर प्रदेष की मेरिट सूची में छटवां स्थान, स्वराज पब्लिक स्कूल उमरिया की छात्रा अंषिका गुप्ता पिता आत्माराम गुप्ता ने 500 मे से 487 अंक प्राप्त कर प्रदेष की मेरिट सूची में आठवां स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनौरो के छात्र प्रमोद साहू पिता हरीलाल साहू ने 500 मे से 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में नौवां स्थान तथा सेंट जेवियर स्कूल कोलयारी उमरिया की छात्रा दीपिका गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता ने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची मे 10वां स्थान प्राप्त किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button