IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशसहायता

Madhya Pradesh News दीपिका गुप्ता आईपीएस ऑफीसर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा घोषित हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम मे चंदिया निवासी दीपिका गुप्ता ने प्रदेश की मेरिट सूची मे 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढाया है। दीपिका के पिता की मृत्यु 2020 मे हो गई थी । उनके पालन पोषण का दायित्व अधिवक्ता मां आकृति एवं मौसी की बेटी जो अधिवक्ता है ने मार्ग दर्शन का दायित्व संम्हाल रखा था। चंदिया निवासी बंटू श्रीवास्तव द्वारा लगातार उनका मार्गदर्षन किया जाता रहा है । मेरिट लिस्ट मे आने की सूचना सेंट जेवियर स्कूल उमरिया के प्राचार्य द्वारा उन्हें प्राप्त हुई। सफलता की सूचना चंदिया नगर मे फैलते ही नगर के लोगों द्वारा बधाई दी गई। दीपिका गुप्ता ने बताया कि वह शिक्षापूरी कर आईपीएस अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। उन्होने अपनी पढ़ाई भी प्रतियोगी परीक्षा के अनुसार अभी से प्रारंभ कर दी है। उनकी सफलता पर कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी , पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर के सी बोपचे , जिला षिक्षा अधिकारी उमेष कुमार धुर्वे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियो द्वारा मेरिट सूची मे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button