Madhya Pradesh News एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023

रिपोर्टर उषा रजक ग्वालियर मध्य प्रदेश
ग्वालियर की सुदीक्षा कटारे ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान प्राप्त ग्वालियर मध्य प्रदेश मे गुरुवार 25 मई को 12:30 बजे मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूलों के 10वीं के रिजल्ट घोषित किए गए हैं, जिसमें ग्वालियर के किड्स कार्नर हाई सेकेंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा में की एक छात्रा सुदीक्षा कटारे ने पूरे मध्यप्रदेश में 492 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया दसवीं कक्षा में ग्वालियर प्रदेश में अपना तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुदीक्षा ने अन्य विद्यार्थियों को एक बात बोली है यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि परीक्षा में अच्छा करने के लिए बहुत विशेष तैयारी की जाए, लेकिन किसी भी काम की सफलता के लिए निरंतर प्रयास करना बहुत जरूरी है. सुदीक्षा ने अपनी सफलता की खुशी को सभी के साथ बांटते हुए कहा ,मैने कोई विशेष तैयारी नहीं की, लेकिन रोजाना एक टॉपिक को अवश्य क्लियर करती थी. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है. इसके साथ ही कई चेहरे पर खुशी की लहर है. तो वहीं कई चेहरों पर उदासी छाई , ऐसे में ग्वालियर की एक छात्रा समीक्षा कटारे ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर ग्वालियर का मान बढ़ाया है. सुदीक्षा के इस प्रयास पर उनके माता पिता , स्कूल और प्रदेश और परिवार को काफी हर्ष और गर्व है



Subscribe to my channel