IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News किसानों को लगभग 159.52 करोड़ की लागत से निर्मित हुए बुरहानपुर जिले की पहली मध्यम स्वदबाव सिंचाई परियोजना की सौगात प्रदान करने का अवसर आ चुका है।

रिपोर्टर आरती पवार बुरहानपुर  मध्यप्रदेश

बुरहानपुर  सतपुड़ा के आंचल में प्राकृतिक भौगोलिक संरचना को विशाल जल संरचना का स्वरूप दिलाने हेतु अपने लगभग एक दशक के प्रयासों को श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) द्वारा मूर्तरूप दिलाकर बुरहानपुर, शाहपुर, फोफनार क्षेत्र के किसानों को लगभग 159.52 करोड़ की लागत से निर्मित हुए बुरहानपुर जिले की पहली मध्यम स्वदबाव सिंचाई परियोजना की सौगात प्रदान करने का अवसर आ चुका है। जून 2023 से शुरू हो रहे वर्षाकाल की हर बूंद को अमरावती नदी पर निर्मित हो चुके भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना के माध्यम से रोका जा सकेंगा। विशाल परियोजना को अपनी आंखों से विहंगम दृश्य देखते ही बन रहा है। नागरिक अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बताया कि 28 मई 2023 को दोपहर 3 बजे ग्राम भावसा स्थित परियोजना स्थल पर जल तीर्थ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है।

इसमें जिलेभर से अलग-अलग क्षेत्रों के धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, व्यवसायिक, शैक्षणिक एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े हजारों की संख्या में नागरिकगण इसके साक्षी बनेंगे। इस हेतु नागरिकगण अपने निजी वाहनों से आ रहे है। इसके अतिरिक्त बुरहानपुर नगर के जीजामाता चौराहा, सिंधीपुरा गेट, कमल टॉकिज प्रांगण, राजपुरा गेट, बरडिया जीन शंकर टॉकिज, इंदिरा कॉलोनी एवं लालबाग सहित अन्य स्थानों से आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था की गई है। बुरहानपुर से मात्र 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना पर पहुंचने हेतु शाहपुर, खामनी एवं भावसा से होकर जाना पड़ता है। ज्ञात रहे इस योजना का सपना देखने से लेकर इसको मूर्तरूप दिलाने तक विगत 10 वर्षों में क्षेत्र की विधायक होकर हो या न होकर भी श्रीमती अर्चना चिटनिस ने हर दिन, हर पल बुरहानपुर जिले को पानी, पौधा, पर्यावरण और मानव जीवन के लिए जरूरी संसाधनों की चिंता की है। इसी कड़ी में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र का 159.52 करोड़ की लागत से विशाल जल संचय करने वाला भावसा बांध किसानों सहित आम जनता के लिए उपलब्ध हो सकेंगा। जिसके निर्माण कार्य पूर्ण होने से भावसा, खामनी, फोफनार, शाहपुर सहित 25 गांवों की लगभग 3750 एकड़ कृषि भूमि सिंचित हो सकेंगी तथा लगभग 40 हजार लोग लाभांवित होंगे। जो बुरहानपुर जिले की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेंगी।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button