Madhya Pradesh News टोंक खुर्द तहसील के पत्रकार गणो ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्र।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश श्रमजीवी टोंक खुर्द तहसील इकाई के पत्रकार गणो द्वारा टोंक खुर्द तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन पत्र टोंक खुर्द प्रभारी तहसीलदार पूजा सिंह चौहान को ज्ञापन पत्र सौंपा गया ज्ञापन पत्र में उल्लेखनीय है कि खातेगांव के पत्रकार हर्षित तिवारी ग्राम बिजल गांव को विगत दिनों नाई समाज एवं कलोता समाज के बीच कुछ विवाद चल रहा था इस संबंध में पत्रकार तिवारी द्वारा खातेगांव पुलिस थाने से दोनों समाज की लड़ाई का आवेदन एवं एफ आई आर की कॉपी लेकर अपने चैनल एवं अखबार में खबर लगाई गई थी इस संबंध में नेमावर भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन पवार एवं उनकी टीम मां काली का ग्रुप के द्वारा सोशल मीडिया पर पत्रकार तिवारी के व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी एवं नंगी नंगी गालियां दी गई थी एवं गर्दन काटने का संदेश व्हाट्सएप पर भेजा गया खातेगांव पुलिस थाना द्वारा आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कठोर कार्रवाई की गई इसके बाद मंडल अध्यक्ष अर्जुन पवार के पिता रामू पवार द्वारा भी पत्रकार तिवारी को बेवजह प्रताड़ित किया गया। इस संबंध में ज्ञापन पत्र सौंपा गया एवं आरोपियों को तत्काल ही गिरफ्तार कर पत्रकार एक्ट कानून की धारा अधिनियम अनुसार कार्यवाही होना चाहिए राजनीति मैं पत्रकार एक चौथा स्तंभ है
जो वर्तमान समय गैर राजनीतिक नेताओं पत्रकारों पर दबाव डालकर कुछ भ्रष्टाचारी के समाचार पत्रों को दबाव में लेकर षड्यंत्र रचा जा रहा है ऐसे षड्यंत्र को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कोई किसी प्रकार से बर्दाश्त नहीं करेगा यदि 1 सप्ताह के बाद पत्रकार हर्षित तिवारी को शासन प्रशासन से न्याय निराकरण नहीं मिला तो मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश के पत्रकार गण मुख्यमंत्री से भोपाल पहुंच कर न्याय की गुहार लगाएंगे यदि वहीं से भी न्याय नहीं मिला तो मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश के पत्रकार गण सड़क पर आंदोलन करेंगे। एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन पवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल को भाजपा मंडल अध्यक्ष को अध्यक्ष पद से पद मुक्त किया जाए।


Subscribe to my channel