IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News   कोतमा में रूबी क्वाईन के नाम से रामविलास ने धोखाधड़ी कर रूपये हड़पने की हुई शिकायत

आईडी व पासवर्ड का दुरूपयोग कर निकाल लिये 3231 क्वाईन

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

कोतमा थाना क्षेत्र में रूबी क्वाईन की आड़ में मोटी कमाई का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत दिनेश कुमार निवासी आमाड़ाड काॅलोनी गोविंदा द्वारा कोतमा थाना में दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि वह काॅलरी कर्मचारी है, जहां उसकी मुलाकात मार्च 2022 में रामविलास वर्मा से हुई, जिसने अपने आप को रूबी क्वाईन का अधिकृत एजेंट बताया तथा उक्त क्वाईन का मूल्य 760 रूपये बताते हुये एक वर्ष के अंदर क्वाईन का मूल्य एक हजार हो जाने का लालच देकर रामबाबू और उसके नीचे मेरी आईडी बनाकर मुझे जोड़ा गया और मुझसे अलग-अलग किश्तों में 2 लाख 81 हजार रूपए लिये, जिसे मैने उसके मोबाइल नंबर पर आॅनलाईन दिया हॅू। जिसके बाद रामविलास वर्मा एडवोकेट द्वारा उक्त रकम से मेरी पत्नी सावित्री बाई, पुत्री पूर्णिमा कुमारी की भी आईडी बनाई गई। इसके अलावा मेरे दामाद दिनेश कश्यप् से भी 30 हजार रूपये लेते उनकी आई बनाई गई और उसका पोर्टल लिंक मुझे दिया गया और पासवर्ड अपने डायरी में नोट कर लिया था। 20 जनवरी 2023 को मेरे व मेरे परिवार की आईडी में कुल 3231.96 क्वाईन शो हो रहे थे, लेकिन अब कोई भी क्वाईन शो नही हो रहा है। जिसके बाद मेरे द्वारा उक्त संबंध में रामविलास वर्मा से पूछा गया तो उसने ऊपर से ही एयरड्राॅप होने बताया। लेकिन जब आईडी की हिस्ट्री चेक की गई तो 30 दिसम्बर 2022 को 316.9 पाइंट बेचा जाना दिख रहा है। जबकि प्रार्थी द्वारा कोई भी क्वाईन नही बेचा गया बल्कि उसकी आईडी व पासवर्ड का दुरूपयोग कर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। जब उसने पुलिस में जाने की बात कही तो रामविलास वर्मा द्वारा कहा गया कि उसका मूल रकम उसे वापस कर देगा। लेकिन अब तक उसने ना तो मूल रकम वापस किया गया और ना ही रूबी क्वाईन जिसका वर्तमान मूल्य 786.10 रूपये हो गया है

उसके बारे में कुछ भी बताया जा रहा है। कैसे चालू हुआ रूबी क्वाइन का खेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रूबी कॉइन का मास्टरमाइंड राम विलास वर्मा के द्वारा कई करोड़ रुपए लेकर बैठा पैसा वापस करने के नाम पर देता है धमकी यह सिलसिला लगभग 2 वर्ष पूर्व मार्च-अप्रैल 2021 में रामविलास वर्मा और उसके साथ समीर केसरी रायपुर, मौर्य लखनऊ से यह सभी लोगों को रामविलास वर्मा कोतमा बुलवाकर और लोगों को पैसे का लालच दे कर रूबी कॉइन का खेल चालू किया उस समय रूबी का मूल्य ₹2 से चालू किया गया इसकी पूरी टीम के द्वारा लोगों के पास जाकर रूबी कॉइन बेचने का कार्य चालू किया गया धीरे-धीरे हर वर्ग के लोगों का पैसा लगवाया गया और रूबी कॉइन जो भी व्यक्ति लेता रामविशाल के द्वारा अपने आईडी से दूसरे का आईडी बनाकर उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था और उसका पैसा अपने मोबाइल में फोन पे, गूगल पे के द्वारा ले लिया करता था जहां देश विदेश की सारी क्रिप्टो समाप्त हो रही थी

वही राम विलास वर्मा और उसकी टीम द्वारा बनाया गया षड्यंत्र रूपी कॉइन हर दो से 3 दिनों में डबल हो रही थी लोगों सिर्फ रूबी क्वाइन लेकर अपना पैसा ट्रांसफर रामविलास को कर देते थे रूबी क्वाइनलेने के बाद सारे लोग का कॉइन अपने आप 2 वर्ष 3 वर्षके लिए होल्ड हो जाता था 1 महीने में 5,6 किया ही रिलीज किया जाता था जिस तरह से कॉइन को लेने वाले के पास सिर्फ पैसा फसाने का ही ऑप्शन था वापस पाने का कोई ऑप्शन नहीं था और यदि कोई व्यक्ति इनसे पैसा अपना रूपी कॉइन बेचकर पैसा मांगे थे तो रामविलास के द्वारा यह कहा जाता है कि जो पूंजी लगाए हो उतना ही वापस ले लो नहीं तो ज्यादा बताओगे तो तुम्हारी आईडी बंद कर दूंगा जिस तरह से इन लोगों के द्वारा कई व्यक्तियों जो इन से अपना पैसा वापस मानते थे उनकी आईडी अपने ही पास से बंद कर दिया ज्यादा था रामविलास के द्वारा बड़े बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों एवं कई गरीब जनता का पैसा लगवा कर अपने पास रख लिया है रूबी का कोई अधिकारी रिकॉर्ड नहीं है 2 साल पहले जो रूपी कॉइन ₹2 का हुआ करता था आज वही रूबी क्वाइन ₹786 का चल रहा है और सिर्फ मोबाइल पर आप रेट देख सकते हो लेकिन अपना पैसा वापस नहीं ले सकते हो पैसा वापस मांगने पर उनकी आईडी बंद कर दी जाती है इनका नेटवर्क इतना बढ़ चुका है कि यह देश के हर छोटे-बड़े शहरों और गरीब लोगों को अपना निशाना बनाकर अपनी जेब भर रहे हैं इनका कहना है शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जायेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button