Jammu & Kashmir News किश्तवाड़ में टेंट पर पेड़ गिरने से चार आदिवासियों की मौत

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
किश्तवाड़, 25 मई : पहाड़ी जिले किश्तवाड़ में कल रात एक अस्थायी तंबू पर पेड़ गिरने से एक आदिवासी परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी. किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खलील अहमद पोसवाल ने बताया कि पेड़ गिरने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। पीड़ितों की पहचान कठुआ जिले के निवासी नजीर अहमद, उनकी पत्नी अनवर बेगम, शौकत अहमद की पत्नी शमा बेगम और शकील बानो के रूप में हुई है.m इस बीच, कश्मीर के स्वतंत्र वेदरमैन फैजान आरिफ ने कहा कि शुरू में ऐसा लगा कि बिजली गिरने से उनकी जान चली गई है हालांकि, उन्होंने कहा कि सैटेलाइट इमेज और लाइटनिंग डिटेक्शन एनालिसिस की जांच के बाद किश्तवाड़ जिले में दोपहर 1:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच बिजली गिरने की कोई गतिविधि नहीं पाई गई। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण मौतें परिवार पर एक बड़े पेड़ के गिरने से हुई प्रतीत होती हैं।”



Subscribe to my channel