IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News महिला सम्मान बचत पत्र योजना के प्रचार प्रसार हेतु निकाली गई जागरूकता रैली

 रिपोर्टर श्रवण वर्मा जिला गुना मध्य प्रदेश

भारत सरकार द्वारा संचालित महिला सम्मान बचत पत्र योजना के गुना में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु गुना डाक संभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। निदेशक डाक सेवाएं मध्य प्रदेश पवन कुमार डालमिया के मार्गदर्शन में अधीक्षक डाकघर गुना विनय श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के अंतर्गत 7.5% ब्याज दर त्रैमासिक चक्रवर्ती गणना के साथ निर्धारित की गई है एवं न्यूनतम ₹1000 से यह खाता अपने नजदीकी डाकघर में खुलवाया जा सकता है। यह बेटियों सहित महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 2 साल की अवधि के लिए योजना में निवेश और आंशिक निकासी के विकल्पों के साथ ₹200000 की अधिकतम सीमा के साथ आकर्षक और निश्चित ब्याज प्रदान करती है। अधीक्षक डाकघर ने बताया कि आजादी के अमृत काल में भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र जारी किए जा रहे हैं जो कि विक्रय हेतु गुना डाक संभाग के 412 डाकघरों में उपलब्ध है। इस योजना से महिलाएं न केवल अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकती है वरन यह निवेश सामाजिक रूप से नारी सशक्तिकरण में भी एक बड़ा योगदान है। उन्होंने अपील की है कि सभी महिलाएं इस योजना का लाभ लें एवं अपने आसपास की सभी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ दिलवाए ताकी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कारगर प्रयास किया जा सके एवं नए भारत के निर्माण में भारतीय नारी एक सशक्त भूमिका निभा सके। रैली में बढ़ी संख्या में डाकघर की महिला कर्मचारियों ने भाग लिया । शहर के विभिन्न मार्गों से होकर रैली प्रधान डाकघर वापिस आई । इस अवसर पर रविंद्र भार्गव एएसपी, धीरज साकेत निरीक्षक, आकाश जैन, दिनेश पटेल, बालमुकुंद मिश्रा पोस्टमास्टर, सचिन तिवारी, अंकुर शर्मा, शिवकुमार रघुवंशी आदि सभी डाक कर्मचारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button