IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : वेल विशर फाउंडेशन एवं भगत सिंह पब्लिक द्वारा संचालित ब्रैनी बियर प्री स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब अकलतरा के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समाहरोह हुआ आयोजन

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

*अकलतरा।* शिक्षक दिवस के अवसर पर वेल विशर फाउंडेशन एवं भगत सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा संचालित ब्रैनी बियर प्री स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब, अकलतरा के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी, गैर सरकारी एवं सेवानिवृत्त सहित कुल *100 शिक्षकों का सम्मान* किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि *जन्मेजय महोबे (IAS), कलेक्टर, जिला जांजगीर-चांपा* रहे। वहीं *विजय कुमार पांडेय (IPS), पुलिस अधीक्षक, जिला जांजगीर-चांपा* अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधान पाठक *ईश्वर सिंह बैस* ने की, जबकि सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, बिलासपुर संभाग *आर.पी. आदित्य* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कलेक्टर *जन्मेजय महोबे* ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक होना अपने आप में गर्व की बात है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है और बच्चों की आंखों में पल रहे सपनों को साकार करने का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी बच्चों के भविष्य का निर्माण करना है।

पुलिस अधीक्षक *विजय कुमार पांडेय* ने कहा कि वेल विशर फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षकों को अपने कार्य के प्रति और अधिक सजग एवं प्रेरित करेगा। शिक्षक समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके प्रयासों से ही अच्छे एवं संस्कारवान समाज का निर्माण होता है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

विशिष्ट अतिथि *आर.पी. आदित्य* ने शिक्षकों को समाज में आगे आकर सकारात्मक भूमिका निभाने की सलाह देते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष *आविनाश सिंह* ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में संस्था द्वारा सरकारी, गैर सरकारी एवं सेवानिवृत्त 100 शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है।

भगत सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा संचालित ब्रैनी बियर प्री स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब स्कूल के संचालक *श्रीपाल सिंह बैस* ने सम्मानित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक इसी प्रकार बच्चों के भविष्य निर्माण एवं उनमें संस्कार विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

कार्यक्रम को सेवानिवृत्त प्रधान पाठक *ईश्वर सिंह बैस* एवं संस्था के सदस्य *दीपक साहू* ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव *चिराग शर्मा* ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संस्था की कोषाध्यक्ष *श्रीमती रंजना सिंह* ने किया।

इस अवसर पर वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष *आविनाश सिंह, सचिव **चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष **श्रीमती रंजना सिंह, सदस्य **श्रीपाल सिंह बैस, दीपक साहू, प्रशांत कोटनगले, प्रेम नीलमकर* सहित भगत सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा संचालित ब्रैनी बियर प्री स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button