Chhattisgarh News : * सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी करने वालों पर जांजगीर-चांपा पुलिस का शिकंजा
3 दिवस में 56 शराबखोर गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की गई सख्त कार्रवाई
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा शराबखोरी के लिए साधन उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई करते हुए 03 दिवस के भीतर सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वाले एवं शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले कुल 56 लोगों को पकड़ा गया।
पकड़े गए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, उपद्रव एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




Subscribe to my channel