IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News खरियानी सरपंच के खिलाफ होगी एफआईआर

सरकारी राशि का किया दुरुपयोग

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर। केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर धरने पर बैठे आप पार्टी के नेता अमित भटनागर के सहयोग के लिए खरियानी सरपंच रतिराम अहिरवार द्वारा शासकीय राशि 4 लाख 50 हजार रुपए निकाले और इस राशि का उपयोग धरने में खर्च किए गए हैं। बिजावर एसडीएम राकेश शुक्ला ने खरियानी सरपंच के खिलाफ एफआईआर करने की कार्यवाही शुरु कर दी है। गौरतलब हो कि केन बेतना लिंक परियोजना के विरोध में खरियानी सरपंच और उनके ग्रामवासियों के द्वारा लगातार 15 दिन से आंदोलन के समर्थन में जिला पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा इस धरना प्रदर्शन को उठाने में अपने को नाकाम साबित होने के कारण अब उन्होंने जनता के चुने हुए प्रतिनिधि को अपना मोहरा बनाया है। ग्राम खरियानी के सरपंच रतिराम और ठेके पर सरपंची चलाने वाले जीतेन्द्र मिश्रा के द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के लिए आई राशि स्वयं निकाल ली गई और इस राशि का उपयोग धरने पर बैठे लोगों के लिए किया गया। प्रशासन द्वारा सरपंच और उसके मास्टर माइंड जीतेन्द्र मिश्रा के खिलाफ अतिशीघ्र कार्यवाही की जा रही है और संभवत: आज इनके खिलाफ बिजावर थाने में एफआईआर होगी। वहीं दूसरी ओर अमित भटनागर के घर भी अतिक्रमण में बना होने के कारण प्रशासन द्वारा तोडफ़ोड़ की जा सकती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button