Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण का शिविर कार्यक्रम हुआ संपन्न

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत चुभावल में आयोजित हुई मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण 10 से 30 मई तक शिविर का आयोजन किया जाएगा l जिसमें शिविर का विषय 15 विभाग,67 सेवाएं इस शिविर में जनमानस को लाभांवित करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है l इस कार्यक्रम में समस्त विभाग के अधिकारीगण उपस्थिति दे रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक गांव में शिविर आयोजन हो रहे हैं और शासन की योजनाओं को प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा क्रियान्वयन किया जा रहा है l क्योंकि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना योजनाओं को मुख्य रूप से प्रत्येक महिलाओं को 10 जून से प्रारंभ हो जाएगी नए विवाहित महिलाओं को 15 जून से फार्म भरना प्रारंभ किया जाएगा क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का कहना है कि प्रत्येक पात्र महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है l शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस ,प्रधानमंत्री आवास , प्रधानमंत्री सम्मान निधि,नल जल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रत्येक गांव में लाईट, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, ऐसे अनेक योजनाएं हैं ,
शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों के लिए स्थाई जाति प्रमाण पत्र कृषि विभाग में सम्मान निधि होती फौती नामांतरण,बटवारा ऐसे अनेक कार्यक्रम किया जा रहा है l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले के विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत चुभावल ,खिसी,बड़झर, एवं चाबी में कार्यक्रम किया गया l मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर में उपस्थित थी सभी काम इस शिविर के माध्यम से किया जाना है शिविर के रूप में आज गांव गांव तक सरकारी योजनाओं को जोड़ने का काम कर रही है l क्षेत्र के सांसद मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते , जिला पंचायत सदस्य शिव पुषाम , जनपद सदस्य हल्कू सिंह परस्ते ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर एस कुशवाहा, शिक्षा अधिकारी रूप सिंह भगत, शिक्षा विभाग भरत मसराम एसडीओ , एसडीएम , पीएचई एसडीओ,वन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग,मंडल अध्यक्ष मोहगांव रूपेंद्र खड़गरे ,उपाध्यक्ष राजेश चक्रवर्ती, महामंत्री राजाराम चक्रवर्ती, महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज कछवाहा, सरपंच संतु लाल कुलस्ते, दुर्गा अग्रवाल,ओम झारिया,समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी जनप्रतिनिधि गण सरपंच सचिव पुलिस विभाग एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे l



Subscribe to my channel