IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News मुरार , थाटीपुर ,गोले का मन्दिर की गाड़ियों के मालिक तोड़ रहे है ट्राफिक नियम पुलिस कर रही है कार्यवाही की तैयारी 

जागरूकता और कार्रवाई पर करेगी पुलिस कार्य :

  रिपोर्टर उषा रजक ग्वालियर मध्य प्रदेश 

ग्वालियर शहर में ट्रैफिक नियम को तोड़ने में मुरार, थाटीपुर और गोले के मन्दिर क्षेत्र के वाहन मालिक सबसे आगे है , इन सभी वाहन मालिकों ने पूरे शहर में ट्रैफिक नियमों को तोडा है और तो और ट्रैफिक नियम को तोड़ने वाले लगभग 36 हजार वाहन चालकों ने ई-चालान की जुर्माना राशि जमा नहीं कराई है। जिनमे से 16 हजार वाहन मालिकों के ई-चालान को थाना स्तर पर चिह्नित कराया है। शहर में अभी है ट्रैफिक नियमो को लेकर जागरुकता का अभाव है। , जुर्माना वसूलने के लिए चयनित क्षेत्रों में कॉम्बिंग कराएंगे और इसके साथ-साथ “ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले सभी वाहन मालिकों को थाना क्षेत्र वार चिह्नित किया जा रहा है। जिन- जिन क्षेत्रों में ट्रैफिक के नियमो को तोड़ने वाले वाहन मालिकों की संख्या अधिक हैं उन क्षेत्रों में जुर्माना वसूलने के लिए कॉम्बिंग व काउंसिलिंग जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button