जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News बिजबेहरा अनंतनाग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

रिपोर्टर मंसूर अहमद नाइक अनंतनाग जम्मू/कश्मीर

श्रीनगर, 24 मई भाषा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि अरवानी के पास पंजीकरण संख्या जेके03जी 7059 और आल्टो पंजीकरण संख्या जेके8सी 2173 वाले एक ट्रक के बीच दुर्घटना हो गई, जिससे कुलगाम निवासी मोहम्मद अमीन के पुत्र गुलाम मोहम्मद भट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को तुरंत एसडीएच बिजबेहरा ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति, जिसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी है, को मामूली चोटें आई हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button