Madhya Pradesh News कांग्रेस नेता दलजीत सिंह राजपूत ने वार्ड की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क एवं वार्ड मैं आम रास्ते में जलमग्न की जटिल समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
लवकुशनगर आज कांग्रेस के जिला महासचिव दलजीत सिंह राजपूत के द्वारा लवकुशनगर एसडीएम विजय कुमार द्विवेदी को निम्न बिंदुओं को लेकर दिया गया ज्ञापन l ज्ञापन में लेख है l 1/ की चंदला रोड वार्ड क्रमांक 3 रामरतन स्कूल की और जाने वाले रास्ते में एक और से नगर परिषद द्वारा निर्मित उखड़े पड़े रोड से सवा फिट ऊंचाई दार नाली दूसरी ओर से नवीन निर्मित सी.सी रोड एवं प्राइवेट तौर पर बनाई गई नाली के कारण जल निकासी का रास्ता सभी ओर से बंद पड़ा है जीर्ण शीर्ण जर्जर टूटे उखड़े पड़े सी.सी रोड का अति शीघ्र नवीन रोड निर्माण कार्य कराया जाए l क्योंकि अभी पिछले माह को अचानक हुई वर्षा के कारण स्कूल का लंबा रास्ता जिसकी लंबाई लगभग 150 फीट है पूरा रास्ता जलमग्नय एवं जल भराव तीन दिवस तक रहा 3 दिन तक उसी जलभराव से वार्ड वासी एवं मुख्य रूप से स्कूल में अध्ययनरत 4 वर्ष से 13 वर्ष तक के छोटे छात्र-छात्राओं का आवागमन मजबूरी बस उसी जलमग्नय रास्ते से हो रहा था l अब ऐसे में लगभग 1 माह बाद बरसात शुरू हो जाएगी इस को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद को चाहिए कि जल्द मुख्य रास्ते को बनवाएं जिससे बरसात में हालत बद से बदतर ना हो जाए l 2/ एवं दूसरा बिंदु लवकुशनगर में मुख्यमंत्री ने लवकुशनगर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क बनाए जाने की घोषणा की थी l जो कि 9 वर्ष पूर्ण हो जाने पर भी उसको अमलीजामा नहीं पहनाया गया एवं जिसकी शासन स्तर पर वैधानिक कार्यवाही की लगभग संपूर्ण औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है l प्रस्तावित भूमि अंबेडकर पार्क का प्राक्कलन तैयार करने हेतु तत्काल उपयंत्री को निर्देशित किया गया था
लेकिन दुर्भाग्यवश 9 वर्ष लापरवाही के कारण गुजर गए l इसलिए अंबेडकर पार्क निर्माण प्रक्रिया को जल्द साकार रूप में लाया जाए l अगर प्रशासन के द्वारा 15 दिवस के अंदर दोनों अहम प्रमुख बिंदुओं का निराकरण नहीं करवाया जाता तो अन्यथा की स्थिति में जनहित में जनहितकारी सत्याग्रह, आमरणअनशन, धरना, भूखहड़ताल प्रारंभ की जाएगी l जिसकी समस्त जवाबदारी लवकुशनगर प्रशासन की होगी l ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे l कांग्रेश जिला महासचिव दलजीत सिंह राजपूत, वार्ड नंबर 3 पार्षद प्रतिनिधि बेनी जाटव, वार्ड नंबर 8 पार्षद प्रतिनिधि देवकी मकोरिया, अखिलेश कुशवाहा, नीशू त्रिवेदी,अनिल, राकेश, संदीप, सोनू जाटव,कालीचरण,अरविंद के साथ दर्जनों वार्ड वासी मौजूद रहे l




Subscribe to my channel