Uttar Pradesh News : डीएम को ज्ञापन सौंपकर राजपूत करणी सेना ने उठाई तीन मांगें, गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा, 8 सितंबर। श्री राजपूत करणी सेना, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष ठा. सीताराम जसावत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रहित और ब्रज की धार्मिक मर्यादा से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दे उठाए गए। संगठन ने मांग की है कि (1) UGC के विवादित कानून को वापस लिया जाए अथवा जनहित में आवश्यक संशोधन किया जाए, (2) ब्रजभूमि सहित समस्त धार्मिक स्थलों पर मांस-मदिरा एवं नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा (3) गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देकर उसकी सुरक्षा के लिए कठोर केंद्रीय कानून बनाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में कुंवर नरेंद्र प्रताप, मुकेश सिकरवार, कुंवर विष्णु सिंह, ठा. सीताराम जसावत, विजयपाल सिंह और कन्हैया राजावत सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं हुआ तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन को बाध्य होगा।




Subscribe to my channel