IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News ग्राम सालीवाडा मैं सामूहिक चौक बरहून समारोह कार्यक्रम आयोजन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

 मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत रयगांव का पोषक ग्राम सालीवाडा मैं जय सेवा सामूहिक चौक बरहून मांदी कार्यक्रम आयोजन 4 जून 2023 को जय बड़ादेव ग्राम सालीवाड़ा मैं प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आदिवासी गोंड रीति नीति परंपराओं के साथ सामूहिक चौक बरहून मांदी का कार्यक्रम आयोजन किया जाता है जिसमें विकास खण्ड मोहगांव के समस्त 38 ग्राम पंचायतों के लोगों ने चौक बरहून मैं अपनी पंजीयन करा सकते हैं ग्राम पंचायत रयगांव के पोषक ग्राम सालीवाडा के आस पड़ोसी ग्राम की सभी बेटा बेटियों को शामिल किया जाता है जो चौक बरहून के योग होते हैं l यह कार्यक्रम गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम के दिखाएं रास्ते पर चलकर आयोजित किया जाता है जिसमें बहुत ही कम खर्च पर ग्राम वासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम 4 जून 2023 को आयोजन किया जा रहा है , अतः आप सभी सगा जनों से विनम्र अपील है कि आप इस कार्यक्रम में 4 जून दिन रविवार को शाम 6:00 बजे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे और आस पास पड़ोसी ग्रामवासी जिनको चौक बरहून मैं अपने बेटा बेटीयों का कराना चाहते है पंजीयन प्रारंभ दिनांक 28 मई से 2 जून तक कृष्ण कुमार मार्को सचिव के पास पंजीयन करा सकते हैं l पंजीयन ऑनलाईन ऑफलाईन दोनों ही मोड पर किया जा रहा है पंजीयन शुल्क इस प्रकार है एक बच्चे का पंजीयन शुल्क ₹500 रुपए दो बच्चों का ₹750, तीन बच्चों का ₹1000 निर्धारित किया गया है l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button