ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में विवाह निकाह योजना की बैठक संपन्न

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाय योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निरंतर संपूर्ण मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में दमोह जिले की विधानसभा जबेरा में तय किया गया हैं कि विवाह/निकाह योजना का आयोजन 29 मई 2023 को हाई स्कूल ग्राउंड परिसर नोहटा में किया जाना हैं। इस आयोजन की रूपरेखा एवं कार्यस्थल के सबंध में जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जबेरा विधायक ने स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए अधिकारियों से चर्चा की।





Subscribe to my channel