Madhya Pradesh News केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलेगी हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा एवं सिंचाई का दायरा भी बढ़ेगा

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर। केन बेतवा लिंक परियोजना छतरपुर पन्ना जिले के लिए बरदान साबित होगी। भारत सरकार के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की नदी जोड़ृो अभियान की परिकल्पना को आधार मानकर इस योजना को स्वीकृत किया गया था। इस परियोजना से पूरे बुंदेलखंड के किसानों को भूमि में सिंचाई के लिए पानी की सुविधा मिलेगी एवं सूखाग्रस्त एवं अति पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। मप्र और उप्र शासन के बीच में भारत सरकार द्वारा मध्यस्था कर 25 अगस्त 2005 को हस्तांतरित किया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 22.03.2021 को उनकी उपस्थिति में इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना के प्रथम चरण में डीपीआर वर्ष 2010 में तैयार की गई छतरपुर पन्ना जिले में परियोजना के अंतर्गत पन्ना टाइगर रिजर्व में 77 मीटर ऊंचाई, 2031 मीटर लंबाई एवं 2118.68 किमी लंबी लिंक नहर का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना को केन्द्रीय मंत्री परिषद द्वारा अनुमोदन किया गया है। इस परियोजना की कुल लागत 44,605 करोड़ रुपए स्वीकृत की गई परियाजना को 8 वर्ष में पूर्ण किया जाना है। मप्र एवं उप्र के सूखाग्रस्त एवं अति पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र में 10,62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी।इस परियोजना के छतरपुर जिले एवं मप्र के होने वाले लाभ यह हैं कि मप्र के 10 जिले पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के साथ सागर विदिशा, शिवपुरी, रायसेन, विदिशा एवं दतिया जिले को लाभ होगा। इस परियोजना से मप्र के केन कछार के लगभग 19 तहसील एवं लगभग 1366 ग्रामों को सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। इस परियोजना से प्रभावित परिवारों को पुर्नवासन एवं पुर्नव्यवस्थापन करने के लिए भारत सरकार द्वारा छतरपुर जिले में आठ हजार करोड़ रुपए दिए गए हंै। पारदर्शिता के साथ भूमि अधिग्रहण का काम किया जाएगा। यदि वन विभाग की जमीन अधिग्रहण में आती है तो इसके एवज में वन विभाग को अन्य जगह जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। कुल मिलाकर केन बेतवा लिक परियोजना से छतरपुर में लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे एवं यहां से होने वाला पलायन रुकेगा इसके अलावा क्षेत्र के लोगों की स्थिति में काफी सुधार होगा। राज्य शासन स्तर पर किसानो की जमीन भू अधिग्रहण किए जाने पर अधिक से अधिक मुआवजा मिल सके इसके लिए विधायक एवं सांसद वीरेन्द्र खटीक के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कुल मिलाकर केन बेतवा लिंक परियोजना से छतरपुर जिले के लोगों की तकदीर और तस्वीर बदलेगी।




Subscribe to my channel